कानपुर देहात में सड़क हादसे में युवक की मौत ,परिजनों ने की शिनाख्त
पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गजनेर चौराहे पर बीती गुरुवार की देर शाम एक अज्ञात ट्रक के टक्कर से हुई अज्ञात 25 वर्षीय युवक की मौत के मामले में शव की शिनाख्त कर ली गई है।पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त घाटमपुर कानपुर नगर के गणेशपुर निवासी अहिबरन के पुत्र सुनील के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।थाना क्षेत्र के गजनेर चौराहे पर बीती गुरुवार शाम करीब 7.45 बजे एक तेज रप्तार अज्ञात ट्रक ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी।हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराए परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुट गई थी।शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
मृतक के पिता घाटमपुर कानपुर नगर के गणेशपुर निवासी अहिबरन नायक ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र सुनील के रूप में की।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हादसे में शामिल ट्रक व फरार चालक की तलाश की जा रही है।



