कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजपा अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय सम्मेलन में एकत्रित करेगी एक लाख कार्यकर्ता : जिला प्रभारी अशोक राजपूत 

भाजपा करेगी अनुसूचित मोर्चा का एक लाख संख्या वाला कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र स्तरीय सम्मेलन जिले की प्रत्येक विधानसभा से जायेगे दो हजार कार्यकर्ता। यह बात अशोक सिंह राजपूत जिला प्रभारी कानपुर देहात जिला कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा की बैठक मे प्रमुख वक्ता के रूप मे कहे।

Story Highlights
  • विधान सभावार 2 हजार कार्यकर्ता लाने की बनी योजना

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भाजपा करेगी अनुसूचित मोर्चा का एक लाख संख्या वाला कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र स्तरीय सम्मेलन जिले की प्रत्येक विधानसभा से जायेगे दो हजार कार्यकर्ता। यह बात अशोक सिंह राजपूत जिला प्रभारी कानपुर देहात जिला कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा की बैठक मे प्रमुख वक्ता के रूप मे कहे। जिला प्रभारी ने काग्रेस शासन की तुलना भाजपा शासन से करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारो ने अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति को सिर्फ एक वोटबैंक के रूप मे इस्तेमाल किया है। इनको मुख्य धारा मे लाने का कोई प्रयास नही किया। जबकि भाजपा की सरकार बनने पर विकास और उत्थान के लिए अलग से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाये पहुचायी। इसी का परिणाम है कि 2005-2006 मे 55 फीसदी यानि 65 करोड आवादी गरीबी रेखा के नीचे थी। आज 15 प्रतिशत यानि 21 करोड़ रह गयी है।

बैठक मे मौजूद जिला संयोजक सौरभ मिश्रा ने जिले की चारो विधान सभाओ मे अभियान की सफलता के लिए टीम गठित करने का सुझाव दिया। बैठक मे अमित तिवारी चैयरमैन झीझक स्वतंत्र पासवान ने विचार रखे। इस दौरान प्रमुख रूप से पूनम आर्य, विनोद निषाद, सुनील वाल्मीकि, देवशरण कल्लू चौरसिया, देवशरण कमल,सनी वाल्मीकि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षता बब्लू भारती तथा सफल संचालन अवधेश कमल ने किया।

Related Articles

AD
Back to top button