प्रयागराजउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष बोले- प्रदेश के लोगों के लिए विपक्षी दलों के पास कोई योजना नहीं है

सपा, बसपा और कांग्रेस की राजनीति भाजपा के विरोध पर केंद्रित है। इन दलों और नेताओं के पास प्रदेश वासियों के लिए कोई नई योजना या नीति नहीं है। दूसरी तरफ भाजपा की सरकार नए विचार, सब के कल्याण, सब के हित के साथ राष्ट्र के नवनिर्माण की संकल्पना के साथ कार्य कर रही है।

प्रयागराज,अमन यात्रा । सपा, बसपा और कांग्रेस की राजनीति भाजपा के विरोध पर केंद्रित है। इन दलों और नेताओं के पास प्रदेश वासियों के लिए कोई नई योजना या नीति नहीं है। दूसरी तरफ भाजपा की सरकार नए विचार, सब के कल्याण, सब के हित के साथ राष्ट्र के नवनिर्माण की संकल्पना के साथ कार्य कर रही है। यह कहना है भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता का। उन्होंने लखीमपुर खीरी प्रकरण में सरकार की वकालत की।

विपक्ष राजनीति कर लोगों को भड़का रहा है

भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष ने कहा, यह पूरा प्रकरण दुखद है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। किन परिस्थितियों में यह सब हुआ, इसके लिए कौन जिम्मेदार है, पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश हो चुके हैं। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। इसके बाद भी विपक्ष राजनीति कर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहा है। यहां तक की कानून व्यवस्था को भी प्रभावित करने का कुचक्र रचा जा रहा है। हालांकि सरकार इसे सफल नहीं होने देगी। जनता ने भी इस बात को समझ लिया है। यहां तक की खीरी के किसानों ने भी वस्तु स्थिति को भांप कर विपक्षियों को जवाब देना शुरू कर दिया है। भाजपा महानगर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की टीम घोषित

देश का विकास प्रबुद्ध वर्ग के कंधों पर

भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में महानगर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक विष्णु सिंह की अध्यक्षता में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि सभी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को सक्रियता बढ़ानी होगी। देश के विकास में अगर सबसे बड़ी भूमिका किसी वर्ग की होती है तो वह प्रबुद्ध जनों की। राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज में रहने वाले सभी बुद्धिजीवियों को भाजपा से जोड़े। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गयाl । कार्यक्रम में देवेश सिंह, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, मुकेश लारा आदि मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
pranjal sachan
Author: pranjal sachan

कानपुर ब्यूरो चीफ अमन यात्रा

pranjal sachan

कानपुर ब्यूरो चीफ अमन यात्रा

Related Articles

AD
Back to top button