कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राजपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत 

परिजनों व ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात। जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुगल रोड जाम कर दिया और कार्यवाही की मांग की।

घटना सुबह करीब 6.30 बजे राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर स्थित लाल नगर मोड पर हुई।85 वर्षीय कृष्ण कुमार मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी एक तेज रप्तार अज्ञात डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और वाहन लेकर फरार हो गया।हादसे में कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने मुगल रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।वे आरोपी चालक की गिरफ्तारी और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे थे।ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर लगातार तेज डंपर चलते हैं।सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।उन्होंने कई बार शिकायत की है लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी गुरेन्द्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।जल्द ही हादसे में शामिल डंपर व फरार चालक को पकड़ लिया जाएगा।

 

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button