अहरौली शेख: मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोग का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दीनदयाल नगर अहरौली शेख स्थित अल्लापुर मोड़ पर मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में युवा समाजसेवी सुमित कटियार द्वारा विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

पुखरायां। दीनदयाल नगर अहरौली शेख स्थित अल्लापुर मोड़ पर मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में युवा समाजसेवी सुमित कटियार द्वारा विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता को बढ़ावा देना और सनातन संस्कृति की परंपराओं को सहेजना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के बीच आपसी भाईचारे और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजक सुमित कटियार ने बताया कि मकर संक्रांति दान और सेवा का पर्व है, जिसे आपसी सहयोग के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर रवि सचान, मोनू ठाकुर, अनिल सिंह, पियूष, सचिन सचान, सागर, गोपाल, किशन कठेरिया, विशाल, अनुज सविता, राज, राजेश कुमार, अनिल कुमार, महेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और सेवादार उपस्थित रहे। अंत में आयोजक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।



