कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता का जनपद आगमन पर किया गया जोरदार स्वागत

 भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां सामान्य जनमानस तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय स्थित इको पार्क में महोत्सव का आयोजन किया गया है।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां सामान्य जनमानस तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय स्थित इको पार्क में महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ अंग वस्त्र आज भेंट कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के सुशासन सुरक्षा और सेवा के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर पार्टी ने जनपद मुख्यालयों पर महोत्सवों का आयोजन किया है जिसका उद्घाटन बीते दिवस प्रभारी मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद द्वारा किया गया था। जबकि दूसरे दिन प्रदेश महामंत्री को आमंत्रित किया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला पूर्व विधायक भोगनीपुर विनोद कटियार, अकबरपुर नगर पंचायत के पूर्व सभासद गोपाल सैनी, नगर के प्रमुख व्यापारी दिलीप कुमार ओमर, श्याम जी तिवारी आदि ने स्वागत किया। बताते चलें कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों में प्रतिदिन प्रदेश सरकार से प्रतिनिधि उपस्थित होता है और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करता है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

AD
Back to top button