त्यौहारों के मद्देनज़र एसपी ने अकबरपुर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बैंक और सर्राफा दुकानें चेक कर दिए निर्देश, संदिग्ध गतिविधि पर सतर्कता बरतने पर जोर

कानपुर देहात। त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आज पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अकबरपुर कस्बा में पैदल गश्त किया।
पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान कस्बा में पड़ने वाले बैंकों और सर्राफा की दुकानों को चेक किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारी/कर्मचारीगण को शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या संबंधित थाना/चौकी को दें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसी क्रम में, सभी क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने सर्किल के थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त किया गया और थाना प्रभारियों को अपराधिक तत्वों की रोकथाम और संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।



