कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में बाइक साइकिल की भिड़ंत में दो घायल,भेजा गया जिला अस्पताल

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में मुगल रोड पर बुधवार को बाइक व साइकिल की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में मुगल रोड पर बुधवार को बाइक व साइकिल की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायलों की पहचान नोनापुर गांव निवासी विजय कुमार के पुत्र महेंद्र कुमार व मैयादीन के पुत्र भोला के रूप में हुई है।

महेंद्र अपनी बाइक से भोगनीपुर खरीदादारी करने के लिए जा रहे थे जबकि भोला साइकिल से बाजार से खरीददारी कर घर वापस लौट रहे थे।तभी नोनापुर मोड़ के पास बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने दोनों घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button