कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मंगलपुर पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

आरोपी के पैर में लगी गोली,अवैध तमंचा कारतूस बरामद ,पुलिस कार्यवाही में जुटी

Story Highlights
  • कानपुर देहात में पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती शुक्रवार की रात नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मोहमद वारिश झींझक रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी रेलवे लाइन क्षेत्र से भागने की फिराक में है।पुलिस ने जब घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।घायल आरोपी को झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

IMG 20250920 WA0003

पुलिस पूँछतांछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर,दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किए हैं।आरोपी के खिलाफ थाना मंगलपुर में पहले से ही पॉस्को समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button