कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तीन लोगों पर गैंगस्टर की कार्यवाही, पढ़े पूरी खबर 

भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को आपराधिक प्रवृत्ति के तीन लोगों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की है। पुलिस के मुताबिक अमरौधा कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी सलीम व नईम तथा उसके साथी अकबरपुर के मेवाती मोहाल निवासी अकील कुरैशी उर्फ बादशाह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को आपराधिक प्रवृत्ति के तीन लोगों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की है। पुलिस के मुताबिक अमरौधा कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी सलीम व नईम तथा उसके साथी अकबरपुर के मेवाती मोहाल निवासी अकील कुरैशी उर्फ बादशाह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

ANSHIKA
advertisement

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अकबरपुर कस्बे के मेवाती मोहाल निवासी अकील कुरैशी उर्फ बादशाह तथा उसके साथी अमरौधा कस्बा निवासी सलीम व नईम पर गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है।आरोपी बीते 15 जून को पुखरायां कस्बे के मदनी मस्जिद के सामने मिश्रा दूध डेरी वाली गली में मीट की दुकान में गौमांस की बिक्री कर रहे थे।

AD 1
advertisement

सूचना पर चौकी इंचार्ज अनुज अवस्थी ने छापामारी कर आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया था।तीनों आरोपितों पर गैंगस्टर के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button