कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

साहब हमाई जमीन में कब्जा है छुड़वाई दो!

रनिया थाना में शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी  नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने जन-सुनवाई करते हुये थाने में आये फरियादियों/पीड़ितों को बारी-बारी से सुनी गयी व उनकी समस्याओं के विधिक, नियमानुसार तथा समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Story Highlights
  • जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना रनिया में सुनी जनशिकायतें
अमन यात्रा,  कानपुर देहात। रनिया थाना में शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी  नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने जन-सुनवाई करते हुये थाने में आये फरियादियों/पीड़ितों को बारी-बारी से सुनी गयी व उनकी समस्याओं के विधिक, नियमानुसार तथा समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
IMG 20230610 WA0024 1
रनियां थाना में शनिवार को  जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति समाधान दिवस में पहुंचे। इस दौरान चार शिकायते दर्ज हुई। जिसका निस्तारण नहीं हो सका। जमीनी विवाद को लेकर तीन शिकायते और एक मारपीट शिकायत थाना दिवस में पहुंची। कानपुर के कलेक्टरगंज निवासी श्यामसुंदर दास जमीनी विवाद को लेकर शिकायती पत्र दिया। तो दूसरी शिकायत रनिया नगर पंचायत के धौकलपुर निवासी प्रकाश सिंह ने जमीनी विवाद को लेकर शिकायत की। अकबरपुर के रूरवा निवासी सुंदरी पत्नी राजन ने जमीन को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।
IMG 20230610 WA0025
इसके बाद खानचंद्रपुर निवासी प्रदीप यादव ने विपक्षी ने घर में घुसकर मारपीट के संबध में शिकायती पत्र दिया है। जिलाधिकारी ने चारो शिकायतों का नियमावली से निस्तारण करने का आदेश दिया है। वही रनिया नगर पंचायत के प्रसिद्धपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक शिकायत पर जिलाधिकारी ने लेखपाल प्रदीप गौर को फटकार लगाई। इस मौके पर स्पेक्टर रनिया कपिल दुबे लेखपाल रविन्द्र शुक्ला, प्रदीप गौड़, सौरभ त्रिपाठी, रनिया नगर पंचायत क ओंकार अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button