कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में छत की धन्नी के सहारे शव लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी

रूरा थाना क्षेत्र के कस्तूरी पुरवा गांव में गुरुवार सुबह एक 35 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में छत की धन्नी के सहारे शव लटकते पाए जाने पर आस पड़ोस के लोगों में सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। रूरा थाना क्षेत्र के कस्तूरी पुरवा गांव में गुरुवार सुबह एक 35 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में छत की धन्नी के सहारे शव लटकते पाए जाने पर आस पड़ोस के लोगों में सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्तूरी पुरवा निवासी जीतू यादव की पत्नी ममता उम्र करीब 35 वर्ष बुधवार रात्रि परिजनों से हुए विवाद के पश्चात आक्रोश में आकर अपने कमरे में छत की धन्नी के सहारे फांसी पर लटक गई।जिसके चलते उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।

तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मां की मौत से उसके पुत्र प्रियांशु उर्फ प्रांशु व पुत्री गुड़िया का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ग्रह कलेश में घटना की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button