उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिला जज का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, आला अधिकारी जांच में जुटे

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शनिवार को बड़ी घटना हुई है।शनिवार सुबह महिला जज ज्योत्सना राय का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Story Highlights
  • सरकारी आवास में महिला जज का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शनिवार को बड़ी घटना हुई है।शनिवार सुबह महिला जज ज्योत्सना राय का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।मौके पर डीएम,एसएसपी समेत तमाम अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की।घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।सुसाइड नोट में क्या लिखा है।इस बात का कोई खुलासा नहीं किया गया है।जानकारी के मुताबिक सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय शनिवार को अपने कोर्ट में नहीं पहुंची।साथी जजों ने उनके नंबर पर कॉल की।

 

लेकिन काल रिसीव नहीं हुई।कर्मचारियों के मुताबिक जज के आवास का दरवाजा अंदर से बंद था।आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में पंखे से उनका शव लटका हुआ था।घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।सूचना मिलने पर डी एम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके पर छानबीन के दौरान कुछ अभिलेख मिले हैं जो घटना से संबंधित हो सकते हैं।

 

सभी तथ्यों पर गहनता से जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि ज्योत्सना राय मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं।वह बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं।बदायूं में उनकी दूसरी पोस्टिंग थी।इससे पहले वह अयोध्या में भी तैनात रह चुकीं थीं।वह वर्ष 2019 में सिविल जज बनीं थीं।उनकी उम्र 29 साल बताई जा रही है।वहीं सरकारी आवास में महिला जज का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button