कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जान देने का किया प्रयास,जिला अस्पताल रेफर

सिकंदरा थाना क्षेत्र के कस्बा सिकंदरा निवासिनी एक महिला ने बुधवार दोपहर विषैला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सिकंदरा थाना क्षेत्र के कस्बा सिकंदरा निवासिनी एक महिला ने बुधवार दोपहर विषैला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिकंदरा कस्बा गांधी नगर वार्ड निवासिनी एक महिला ने बुधवार दोपहर करीब दो बजे जहरीला पदार्थ खा लिया।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला को उपचार के लिए सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर हालत गंभीर देख डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जहां उसका उपचार जारी है।पुलिस द्वारा महिला के परिजनों को सूचना भेजी गई है।

प्रेम प्रसंग की आशंका जाहिर की जा रही है।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।परिजनों ने अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।तहरीर मिलने पर जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

AD
Back to top button