महिला सभा जिला अध्यक्ष मीरा वर्मा कश्यप ने किया वैवाहिक समारोह में सहभाग
कानपुर नगर के ग्लोरी गार्डन, बर्रा बायपास में आयोजित विवाह समारोह में समाजवादी पार्टी की महिला सभा, कानपुर देहात की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीरा वर्मा कश्यप सम्मिलित हुईं। यह समारोह कल्पना यादव, पुत्री श्री मनोज यादव के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रंजू यादव भी उपस्थित रहीं और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किया

कानपुर। कानपुर नगर के ग्लोरी गार्डन, बर्रा बायपास में आयोजित विवाह समारोह में समाजवादी पार्टी की महिला सभा, कानपुर देहात की जिला अध्यक्ष मीरा वर्मा कश्यप सम्मिलित हुईं। यह समारोह कल्पना यादव, पुत्री श्री मनोज यादव के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रंजू यादव भी उपस्थित रहीं और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव (मजदूर सभा) अरविंद यादव भी अपने साथियों के साथ पहुंचे और महिला सभा जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित व्यक्तियों में गोलू यादव, रवि यादव, राजेश यादव, मोहित यादव, और अंकित यादव शामिल रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने वर-वधु को शुभकामनाएँ दीं और उनके सुखद भविष्य की कामना की।



