उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

राजपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में गुरुवार को एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।भाल गांव निवासी शोएब 20 वर्ष राजपुर कस्बे की बाजार से खरीददारी कर अपने गांव वापस लौट रहे थे।तभी नहर पुलिया किनारे पैदल चलते समय राजपुर की ओर से आ रहे एक तेज रप्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया।हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल शोएब को राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर जांचकर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button