कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

माँ भगवती का विशाल जागरण धूमधाम सम्पन्न  

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गुर गांव में नवरात्रि के अवसर पर बीते शुक्रवार की रात्रि मां भगवती का विशाल जागरण कार्यक्रम का आयोजन आयोजक मंडल द्वारा किया गया जिसमे दूर दराज से आए कलाकारों ने सुंदरतम झांकियों एवं भजनों की प्रस्तुति की.

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गुर गांव में नवरात्रि के अवसर पर बीते शुक्रवार की रात्रि मां भगवती का विशाल जागरण कार्यक्रम का आयोजन आयोजक मंडल द्वारा किया गया जिसमे दूर दराज से आए कलाकारों ने सुंदरतम झांकियों एवं भजनों की प्रस्तुति की. वहीं इस अवसर पर कलाकारों ने मौजूद भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़े-  पारिवारिक कलह में पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर पति फरार

तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुर गांव में शुक्रवार को नवरात्रि के अवसर पर कानपुर की जागरण एंड पार्टी के द्वारा मां भगवती का विशाल जागरण का आयोजन किया गया जहां पर आए हुए कलाकारों अमित महाकाल,अंकित बालाजी तथा पायल के द्वारा सुंदर सुंदर झांकियों एवं भजनों की प्रस्तुति की गई. वहीं इस मौके पर मौजूद भक्तगण झूमने को विवश हुए।इस मौके पर आयोजक मंडल से तरुण कुशवाहा, अंकित, अंशु, शुभम सचान, लकी सचान एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button