उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मां को गोली से उड़ाया,पत्नी के सिर मे हथोड़ा मारकर ली जान फिर 3 बच्चो को छत से फेंका,5 क़त्ल के बाद सनकी ने किया सुसाइड

सीतापुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी।

सीतापुर। सीतापुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी। मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई।मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग सिंह (45) ने देर रात ढाई से तीन बजे अपनी मां सावित्री (62) और पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर गोली मारकर खुद को उड़ा लिया। घर के सभी सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटे आद्विक को ग्रामीण अस्पताल लेकर जा रहे थे,रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया।

IMG 20240511 WA0008

संपन्न था परिवार

पत्नी प्रियंका लखनऊ स्थित एक बैंक में कार्यरत थी।इसके अलावा घर पर 100 बीघा से अधिक खेती थी।अनुराग बीएससी एग्रीकल्चर था तो खेती में रुचि थी।वह खेती संभालता था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा आस पड़ोस के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई।फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

IMG 20240511 WA0010

वहीं एक साथ पांच लोगों की हत्या से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पालापुर से सुबह सात बजे सूचना मिली थी कि अनुराग नाम के युवक ने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी है।फिर खुद को गोली मार ली।घटना के कारणों की जांच की जा रही है।प्रथम दृष्ट्या अनुराग शराब का आदी था।मानसिक तनाव के चलते उसके द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button