उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मानवता शर्मशार : एक साल की बच्ची के साथ 50 साल के अधेड़ ने किया रेप

बहराइच जिले में मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है।एक साल की बच्ची के साथ 50 साल के अधेड़ ने रेप किया। बच्ची की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया।

Story Highlights
  • बालिका की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुखरायां / बहराइच। बहराइच जिले में मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है।एक साल की बच्ची के साथ 50 साल के अधेड़ ने रेप किया। बच्ची की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर किया गया है। कोतवाली नानपारा के एक गांव निवासी एक वर्षीय मासूम शनिवार की देर शाम गांव में खेल रही थी।

इस दौरान उसके गांव का ही एक अधेड़ पहुंचा। मासूम को गांव में खिलाने के बहाने वह अपने साथ ले गया और खेत में ले जाकर उसके साथ रेप को अंजाम दिया। मासूम बालिका की हालत खराब होने पर वह उसे छोड़ फरार हो गया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो तत्काल पुलिस को सूचना दी तथा उपचार के लिए सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।

बालिका की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एसपी वृंदा शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मासूम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button