उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मानव संपदा पोर्टल के जरिये रोकेंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल- मुख्यमंत्री , कर्मचारी देंगे विकल्प, मेरिट के आधार पर होगा स्थानांतरण पर निर्णय

। सरकारी सेवाओं में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल अब बंद हो जाएगा। इस प्रकिया को पारदर्शी व सरल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को मेरिट आधारित स्थानांतरण व्यवस्था के लिए मानव संपदा पोर्टल का उपयोग करने का निर्देश दिया है।

अमन यात्रा ,लखनऊ। सरकारी सेवाओं में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल अब बंद हो जाएगा। इस प्रकिया को पारदर्शी व सरल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को मेरिट आधारित स्थानांतरण व्यवस्था के लिए मानव संपदा पोर्टल का उपयोग करने का निर्देश दिया है। इसके माध्यम से जिन कर्मचारियों के तबादले होने हैं और जहां पर खाली पदों को भरा जाना है उन्हें चिह्नित किया जाएगा फिर विकल्प लेकर स्थानांतरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव संपदा पोर्टल पर ही पात्र कर्मचारियों से स्थानांतरण के लिए विकल्प लिए जाएं और भारांक के अनुसार मेरिट आधारित तबादले की प्रक्रिया अपनाई जाए।

ये भी पढ़े ज्ञान की रोशनी फैलाने वाले स्कूलों में अंधेरा, विभाग बना रहता है गूंगा बहरा

उन्होंने तबादलों में पिछड़े (आकांक्षी) जिलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने बुधवार को मानव संपदा पोर्टल के क्रियान्वयन की समीक्षा की। स्थानांतरण नीति आने से ठीक पहले सीएम के इन निर्देशों को काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पोर्टल के उपयोग से कर्मचारी पंजीकरण, तबादला, नियुक्ति और कार्यमुक्ति, प्रशिक्षण, कार्य मूल्यांकन, सर्विस बुक के प्रबंधन, अवकाश प्रबंधन और एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) का काम आसान हुआ है। 83 विभाग और 14 लाख से अधिक कर्मचारी इस पोर्टल पर ऑनबोर्ड हैं जल्द ही सभी विभागों में इसे कड़ाई के साथ लागू कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button