कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अमराहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

21 जनवरी को पीड़ित आदित्य कुमार पर ब्लेड से किया गया था जानलेवा हमला।

कानपुर देहात के थाना अमराहट क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर दबोच लिया है। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर यह सफलता हासिल की। पकड़ा गया अभियुक्त पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ कन्नौज में भी मुकदमे दर्ज हैं।

आपसी विवाद में किया था ब्लेड से प्राणघातक हमला

मामले की शुरुआत 21 जनवरी 2026 को हुई थी, जब करियापुर निवासी आदित्य कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आदित्य का आरोप था कि अभियुक्त देशराज ने उसे जान से मारने की नियत से ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

घेराबंदी कर करियापुर से दबोचा गया हमलावर

थाना अमराहट पुलिस टीम को आज 23 जनवरी को बड़ी कामयाबी मिली। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक शिववीर सिंह और उनकी टीम ने ग्राम करियापुर के पास घेराबंदी की। पुलिस ने कन्नौज जिले के ठठिया निवासी देशराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ थाना ठठिया में भी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात को मिली बड़ी सौगात: पुखरायाँ में खुलेगा ‘बचपन प्ले स्कूल’, निर्धन बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Related Articles

AD
Back to top button