मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत थाना अमराहट पुलिस की बड़ी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना अमराहट पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले

- पॉस्को मामले का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना अमराहट पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पॉस्को के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही ने अपराध जगत में सनसनी मचा दी है।घटना 8 अक्टूबर की है।14 अक्टूबर को थाना अमराहट पर नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने विवेचना उपरांत साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी समीर उर्फ अभिषेक निवासी बघाकटरा सराफा बाजार कस्बा औरैया को गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे थाना क्षेत्र के एच पी ढाबा महटॉली से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।



