उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं में जागी आत्मरक्षा

मलासा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय मलासा में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मरक्षा और आत्मविश्वास की भावना को जाग्रत करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी संजय कन्नौजिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया

Story Highlights
  • मलासा कंपोजिट विद्यालय में एआरपी अश्वनी कटियार ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
  • टोल फ्री नंबरों की दी गई जानकारी

पुखरायां। मलासा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय मलासा में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मरक्षा और आत्मविश्वास की भावना को जाग्रत करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी संजय कन्नौजिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।एआरपी अश्वनी कटियार ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए।बालिकाओं से संवाद करते हुए एआरपी अश्वनी कटियार ने कहा कि हर बच्चा अपने भीतर एक शक्ति छुपाए बैठा है,बस जरूरत है उसे पहचानने की साथ ही उन्होंने बच्चों को नारी सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं से रूबरू कराया।उन्होंने गुड टच,बैड टच की अवधारणा को भी सरल तरीके से समझाया ताकि बच्चे स्वयं और अपने साथियों को सुरक्षित रख सकें।संवाद के दौरान एआरपी ने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर व्यक्ति की सजगता से ही समाज सुरक्षित बनता है।

IMG 20251009 WA0313

उन्होंने कहा कि अगर आप खुद जागरूक हैं तो पूरा समाज जागरूक होगा।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा हेतु जारी किए गए टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।इनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112,महिला हेल्पलाइन 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,एंबुलेंस सेवा 108,फायर ब्रिगेड 101,वूमेन पावरलाइन 1090 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।कार्यक्रम में एक कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,जिसने रचनात्मक माहौल बनाया।बच्चों ने रंगों के माध्यम से सुरक्षा और सशक्तीकरण की अपनी भावना को व्यक्त किया।विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक रश्मि सिंह ने बच्चों को बताया कि शिक्षा के साथ साथ आत्मविश्वास और सही दिशा का चुनाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है।उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन,आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियान न केवल सुरक्षा की भावना पैदा करते हैं बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सोच में भी सकारात्मक बदलाव लाते हैं।इस मौके पर कौशल किशोर,शालिनी मिश्रा,सपना,प्रज्ञा सिंह,प्रेम कुमारी,अनीता देवी आदि शिक्षक,शिक्षकाएं मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button