मिशन शक्ति के तहत रनियां में चला जागरूकता अभियान
कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई इंटर कॉलेज में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया।प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने छात्राओं ने संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के बारे में जानकारी दी।

- फतेहपुर रोशनाई इंटर कॉलेज में छात्राओं को दी गई जानकारी
पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई इंटर कॉलेज में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया।प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने छात्राओं ने संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के बारे में जानकारी दी।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि स्कूल कॉलेज,रास्ते आते जाते कोई मनचला/शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उनकी शिकायत का तत्काल निराकरण कराया जाएगा।इस अवसर पर उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।इनमें वूमेन पावरलाइन 1090,आपातकालीन सेवा 112,महिला हेल्पलाइन 181,साइबर हेल्पलाइन 1930 व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं। थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं को सशक्त बनाना है।इस मौके पर विद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।



