कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति: ग्राम पंचायत बनार अलीपुर में रैली निकालकर महिलाओं को किया जागरूक

इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मंगल दल की अध्यक्षा सलोनी शर्मा और उपाध्यक्ष मुस्कान शर्मा ने किया।

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के पांचवे चरण (फेस 5.0) के तहत कानपुर देहात के विकासखंड अकबरपुर स्थित ग्राम पंचायत बनार अलीपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मंगल दल की अध्यक्षा सलोनी शर्मा और उपाध्यक्ष मुस्कान शर्मा ने किया।

ग्रामवासियों के बीच एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद, महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए एक रैली भी निकाली गई। इस दौरान महिलाओं को उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए बनाए गए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। विशेष रूप से महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत मदद ले सकें।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को उनके कानूनी और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की गई है, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।

ये भी पढ़े- बारा नगर में धूमधाम से निकली देवी शोभायात्रा, नवरात्रि का भव्य समापन

Related Articles

AD
Back to top button