कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति विशेष अभियान के पांचवे चरण के तहत ’’व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद ’’ का आयोजन

नर्स रितिक यादव ने बताया स्वच्छता का महत्व, काउंसलर शीलम राजपूत ने दी सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन व जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन हेतु आगामी शारदीय नवरात्र के पर्व पर पांचवे चरण के अंतर्गत आज दिनंाक-10.10.2025 को जसवन्त सिंह स्मारक इंटर कॉलेज माती में ’’व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया कार्यक्रम में वन स्टाप सेंटर से नर्स सुश्री रितिक यादव द्वारा बताया गया कि व्यक्तिगत स्वच्छता का अर्थ है अपने शरीर को साफ.सुथरा रखना ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके और आप स्वस्थ रहें। इसमें नहाना, हाथ धोना, दाँत साफ करना, बाल और नाखून साफ रखना और साफ कपड़े पहनना जैसी आदतें शामिल हैं।

व्यक्तिगत स्वच्छता की अच्छी आदतें कीटाणुओं को कम करके आपको और दूसरों को बीमार होने से बचाती हैंए गुड टच, बैड टच संबंधित जानकारी दी गयी, बालिकाओं व महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं से सम्बन्धित पंपलेट वितरित किये गये साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन से काउंसलर सुश्री शीलम राजपूत द्वारा मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, जननी सुरक्षा योजना आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी टोल फ्री नंबर महिला हेल्पलाइन 181 , चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 ,साइबर हेल्पलाइन 1930 , एंबुलेंस सेवा 108 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को अधिकारों, संबंधित योजनाओं, कानूनों एवं मुद्दों पर जागरूक किया गया कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन काउन्सलर सीलम राजपूत, वन स्टाप सेंटर से स्टॉफ नर्स रितिक यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक/अध्यापिकायें, बालक/बालिकायें, अन्य कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- दशमोत्तर छात्रवृत्ति: सभी वंचित छात्रों के लिए पोर्टल खुला, आवेदन की समय-सारिणी जारी

Related Articles

AD
Back to top button