कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने महिलाओं को बताए सुरक्षा के मंत्र और कानूनी अधिकार

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि मुसीबत के समय वे अकेली नहीं हैं।

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज जनपद में सुरक्षा और स्वावलंबन की गूंज रही। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपदीय थाना पुलिस ने बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में उतरकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना और उन्हें मानसिक व कानूनी रूप से सशक्त बनाना है।


हेल्पलाइन नंबरों और आधुनिक तकनीक की दी जानकारी

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि मुसीबत के समय वे अकेली नहीं हैं। उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला शक्ति लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 112 (इमरजेंसी सेवा) के बारे में विस्तार से समझाया गया। इसके साथ ही यूपीकॉप (UPCOP) ऐप के फायदों के बारे में बताते हुए तकनीक के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों पर चर्चा

बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए पुलिस ने महिलाओं को साइबर स्टॉकिंग, फिशिंग और फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से बचने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। जागरूक करते हुए पुलिस अधिकारियों ने पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम और दहेज निषेध अधिनियम जैसे कानूनों की जानकारी दी। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में महिलाएं निडर होकर पुलिस से संपर्क कर सकती हैं।

ये भी पढ़े-  KANPUR DEHAT NEWS: रूरा में युवक के साथ टप्पेबाजी, शादी के लिए निकाले गए 18000 रुपए बैग से गायब

Related Articles

AD
Back to top button