उत्तरप्रदेश

मुरादाबादः पसंदीदा मोबाइल नहीं मिला तो युवक तीन मंजिला मकान की छत पर चढ़ा , पुलिस ने उतारा

मुरादाबाद में जब एक युवक को पसंदीदा मोबाइल नहीं मिला तो उसने खुदकुशी करने की कोशिश की.

मुरादाबाद,अमन यात्रा । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नौजवान ने पसंदीदा मोबाइल नहीं मिलने पर खुदकुशी की धमकी दी. नौजवान ने इस बारे में एक वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया. जब धमकी के बाद भी मोबाइल नहीं मिला तो वह अघले दिन तीन मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया. बाद में किसी तरह पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाया.

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के युवक ने अपने पिता से एक महंगा मोबाइल दिलवाने की मांग की. जब पिता ने मोबाइल नहीं दिलवाने की बात कही तो युवक ने धमकी भरा वीडियो बना लिया. बाद में युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. युवक ने कहा कि अगर उसके पिता ने मोबाइल नहीं दिलवाया तो वह तीसरी मंजिल से कूद जाएगा.

अगले दिन युवक ने फिर की कोशिश
जब युवक को धमकी के बाद भी मोबाइल नहीं मिला तो युवक अगले दिन तीन मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया. युवक वहां से कूद कर आत्महत्या की धमकी देने लगा. धीरे-धीरे लोग छतों पर चढ़ गए. बाद में पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर आग गई. काफी देर तक युवक को पुलिस ने समझाया और मोबाइल दिलवाने का वादा कर उसे नीचे उतारा.

कोतवाली ले जाया गया युवक
इसके बाद युवक को कोतवाली ले जाया गया. जहां उससे पूछताछ की गई. इस दौरान पता चला कि युवक को मानसिक समस्या है. बाद में युवक को समझाबुझा कर परिवारवालों के हवाले कर दिया अब सोशल मीडिया पर खुदकुशी की धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है.

Related Articles

AD
Back to top button