जालौनउत्तरप्रदेश

बाइक सवार टप्पेबाजों ने उड़ाए 15 हजार रुपये

बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने एक व्यक्ति की जेब में से 15 हजार रुपये पार कर दिए।

कोंच(जालौन)। बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने एक व्यक्ति की जेब में से 15 हजार रुपये पार कर दिए।थाना रेंढ़र के ग्राम कुदारी निवासी राजाराम पुत्र गेंदालाल ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके बेटे छत्तीसगढ़ में पानी पूरी का धंधा करते हैं।बीते दिनों पूर्व वह अपने बेटों के पास गया हुआ था।रविवार की सुबह वह बेटों से 15 हजार रुपये लेकर वापस आया और गांव जाने के लिए नदीगांव रोड पर बस के इंतजार में बैठा हुआ था तभी बाइक सवार दो युवक मौके पर आये और पड़ोसी गांव गोपालपुरा के निवासी होने की बात कहकर उससे बाइक पर बैठकर चलने की कहने लगे।राजाराम ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने काफी मना किया लेकिन उक्त दोनों ने उसे बाइक पर बैठा लिया और आगे पंचानन चौराहे के समीप पुलिस की चौकिंग लगी देख उक्त लोग बाईपास मार्ग से उसे पंचानन चौराहे तक अपने साथ बैठाकर ले गये जहां वह बाइक से उतर गया और उक्त दोनों मौके से भाग गये।बाइक से उतरकर उसने देखा तो उसके कपड़ों की जेब कटी हुई थी और जेब में रखे 15 हजार रुपये गायब थे।पीड़ित राजाराम ने पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button