उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में किशोरी लापता,नगदी व जेवरात भी साथ ले गई

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में एक नाबालिक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गई।पीड़ित की मां ने एक युवक समेत दो लोगों के खिलाफ थाना मंगलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

मंगलपुर।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में एक नाबालिक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गई।पीड़ित की मां ने एक युवक समेत दो लोगों के खिलाफ थाना मंगलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 21 जून की रात करीब दो बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई है।काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।आरोप है कि कस्बे का शाहिद उसे बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है।पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी बेटी घर में रखी नगदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई है।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी शाहिद का भाई आरिफ भी इस घटना में शामिल है।परिवार ने आशंका जताई है कि आरोपी उनकी नाबालिक बेटी का धर्म परिवर्तन कर शादी कराना चाहता है।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि महिला की शिकायत पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।पीड़िता किशोरी समेत आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button