मूसानगर में ‘जस्टिस ला फर्म’ का उद्घाटन: सांसद सहित कई नेता रहे मौजूद
समारोह में सपा के वरिष्ठ नेता और जिलाध्यक्ष ने की शिरकत, क्षेत्र के लोगों को मिलेगी कानूनी सहायता

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मूसानगर में आज ‘जस्टिस ला फर्म’ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियाँ मौजूद रहीं, जिन्होंने संयुक्त रूप से फर्म का शुभारंभ किया।
जस्टिस ला फर्म का उद्घाटन सांसद नारायण दास अहिरवार ने वरिष्ठ समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं के साथ मिलकर किया। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी विधानसभा भोगनीपुर नरेंद्र पाल सिंह मनु, सपा प्रदेश सचिव लाखन सिंह और सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह फर्म मूसानगर क्षेत्र के लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का काम करेगी। उद्घाटन समारोह के आयोजक संदीप गुप्ता और आमिर कुरैशी थे।
इस अवसर पर सपा के कई अन्य पदाधिकारी और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। इनमें विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष अकरम कुरैशी, मानसिंह यादव, संदीप सिंह, वीर सिंह, गुड्डू प्रधान, इंद्रजीत सिंह मुन्ना, शुभम सिंह प्रधान, निर्भय सिंह प्रधान, सत्येंद्र पाल अल्लू, करन सिंह पूर्व प्रधान, राजू यादव, कृष्ण गोपाल पूर्व प्रधान, लाखन सिंह, सत्येंद्र यादव, नितिन सचान, कृष्ण गोपाल सिंह पूर्व प्रधान, हरी बाबू वर्मा पूर्व प्रधान, निहाल राइन, शिवम यादव, अमन तिवारी और पूर्व विधायक भोगनीपुर के प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव शामिल थे।
इस उद्घाटन से उम्मीद है कि मूसानगर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को अब कानूनी सलाह और सहायता के लिए आसानी से एक मंच उपलब्ध हो सकेगा।



