मूसानगर में होली,ईद के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
मूसानगर थाना परिसर में गुरुवार को आगामी होली,ईद व अन्य त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पर्व के दौरान शांति व सौहाद्र कायम रखने की अपील की गई

- शांति व सौहाद्र की अपील
- अराजकतत्वों,डीजे संचालकों को चेतावनी
- बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य रहे मौजूद
पुखरायां।मूसानगर थाना परिसर में गुरुवार को आगामी होली,ईद व अन्य त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पर्व के दौरान शांति व सौहाद्र कायम रखने की अपील की गई वहीं अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की बात भी कही गई।बैठक में हिंदू तथा मुसलमान दोनों संप्रदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी रीना गौतम ने कहा कि सभी लोग पर्व को शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनाएं।जुआं,शराब इत्यादि व्यसन से बचें।उन्होंने रासायनिक रंगों से बचने की सलाह दी।थाना प्रभारी ने जोर देकर कहा कि भारत में सभी त्यौहार एकता के प्रतीक हैं और इन्हें शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए।डीजे संचालकों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि धीमी आवाज में डीजे बजाएं और रात्रि 10 बजे के बाद डीजे साउंड का प्रयोग बिल्कुल न करें।नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।हुड़दंगियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर एस आई किरन पाल,एस आई बंधुलाल,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद,पूजा निषाद,रमेश शुक्ला,कल्लू चौरसिया सभासद अवधेश कुमार अवस्थी,अनवर अहमद,नौशाद,सभासद अवधेश कुमार अवस्थी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य मौजूद रहे।



