कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

मूसानगर: 10 किलो प्रतिबंधित मांस सहित तीन गिरफ्तार, दो फरार

थाना मूसानगर पुलिस ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए 03 नफर गौकश अभियुक्त गणों को 10 किलो गोमांस व गौकशी करने के उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। थाना मूसानगर पुलिस ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए 03 नफर गौकश अभियुक्त गणों को 10 किलो गोमांस व गौकशी करने के उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया।

बताते चलें कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेन्ज, कानपुर प्रशान्त कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मूसानगर पुलिस ने बुधवार को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम सराय थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात से 03 नफर गौकश अभियुक्त गणों में मो0 अनूप उर्फ मच्छर पुत्र मुस्तफा हुसैन निवासी ग्राम सराय थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात,अल्तमस पुत्र बकरीदे निवासी ग्राम सराय थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात, आसिफ पुत्र रहीश निवासी ग्राम सराय थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात को 01 अदद कुल्हाड़ी, 2 अदद छुरी, 01 अदद रस्सी व 12 अदद काली पालीथीन तथा 10 किलोग्राम गोमांस बरामद करते हुए हुए गिरफ्तार कर लिया।वही मौके का फायदा उठाकर 02 गौकश मौके से फरार हो गये,जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मूसानगर पर मु0अ0सं0 003/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट विरुद्ध मो0 अनूप उर्फ मच्छर आदि 5 नफर अभियुक्त गण पंजीकृत किया गया है तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।

उपरोक्त अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी करने मेंप्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार जायसवाल, उ0नि0 बन्दूलाल, का0 477 विशाल, का0 869 धनंजय चौधरी, का0 492 अवनीश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button