मेधावी छात्रा बनी एक दिन की उपजिलाधिकारी
कार्यलय में रखी फाइलो का निरिक्षण करते हुए SDM का काम काज जाना और कर्मचारियों को सही काम करने के दिशा निर्देश दिए।

विवेक सिंह ,फतेहपुर। जिले के खागा तहसील में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मेधावी छात्र छात्राओं को एक दिन का अधिकारी बनाकर उनका हौसला बढ़ाने की योजना बनाई गई जिससे छात्राओं के अंदर मनोबल बढ़ सके और देश की सेवा में आगे आ ज़के जिसके तहत खागा उपजिलाधिकारी की अधयक्ष्ता मे प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर के विद्यालय की मेधावी छात्रा जयशिका मौर्य पुत्री राकेश कुमार मौर्य निवासी खजुरिया पुर की कक्षा 4की छात्रा एक दिन की खागा उपजिलाधिकारी बनाई गई।
जिसमे कार्यलय में रखी फाइलो का निरिक्षण करते हुए SDM का काम काज जाना और कर्मचारियों को सही काम करने के दिशा निर्देश दिए। जब छात्रा से बात की गयी तो उन्होने इस कुर्सी मे बैठकर गरीबो मजलूमो परेशान लोगो की समय पर काम करके उनको न्याय दिलाये जाने की बात कही जिसमे बडे होकर पढ लिखकर डाक्टर बनने की इच्छा प्रकट की और अपने माता पिता के साथ अपने गुरूजनो व अपने गाव तहसील जनपद का नाम रोशन करेगी।
जिसमे मौके पर खागा उपजिलाधिकारी अभिनित कुमार, ऐरायां बी ई ओ सत्यनारायण मिश्रा, प्रधानाध्यपक अम्बिका प्रसाद मिश्रा, शिक्षक आनन्द मिश्रा एवं विद्यालय की अन्य पांच छात्राए मौजूद रही।



