मोहर्रम को लेकर मूसानगर में पुलिस अलर्ट
कानपुर देहात में आगामी मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुहर्रम को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार ताजियेदारों और धर्मगुरुओं के साथ बैठकें कर रहे हैं

पुखरायां।कानपुर देहात में आगामी मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुहर्रम को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार ताजियेदारों और धर्मगुरुओं के साथ बैठकें कर रहे हैं।सोमवार को थाना प्रभारी अमिता वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मूसानगर कस्बे में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस दौरान पुलिस ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया तथा ताजियेदारों और धर्मगुरुओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा भरोसा दिलाया।थाना प्रभारी ने कहा कि ताजिया जुलूस केवल पूर्व निर्धारित और पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएंगे।ताजियों और डीजे की ऊंचाई तय सीमा के अंदर रखने को कहा गया है ताकि बिजली के तारों से कोई हादसा न हो।थाना प्रभारी ने चेताया कि इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर सभी ताजियेदार व विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।



