उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, कुछ जनपदों में होगी वर्षा भारी

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर चल पड़ा है। शनिवार के बाद रविवार को भी कई जगहों पर दिन भर बारिश होती रही। बारिश के कारण आखिरकार प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से छुटकारा मिला है।

अमन यात्रा,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर चल पड़ा है। शनिवार के बाद रविवार को भी कई जगहों पर दिन भर बारिश होती रही। बारिश के कारण आखिरकार प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से छुटकारा मिला है। लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर एरिया में मध्यम से भारी बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया है।

कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हरदोई समेत अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, इटावा और फर्रुखाबाद में मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट है।

Related Articles

AD
Back to top button