औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

यमुना नदी में नहाते समय कृपेंद्र उर्फ रानू पुत्र शैलेंद्र सिंह अयाना कस्बा निवासी  राम प्रकाश प्रजापति के यहां आयोजित भागवत कथा के समापन पर शनिवार सुबह 11 बजे ग्रामीण बीझलपुर यमुना नदी घाट पर फूल विसर्जन के लिए  पहुंचे। 12 बजे के करीब नहाने के दौरान कृपेंद्र उर्फ रानू सेंगर पुत्र शैलेंद्र सेंगर उम्र 27 वर्ष नदी की धार में आकर बहने लगा।

विकास सक्सेना , अयाना,औरैया। यमुना नदी में नहाते समय कृपेंद्र उर्फ रानू पुत्र शैलेंद्र सिंह अयाना कस्बा निवासी  राम प्रकाश प्रजापति के यहां आयोजित भागवत कथा के समापन पर शनिवार सुबह 11 बजे ग्रामीण बीझलपुर यमुना नदी घाट पर फूल विसर्जन के लिए  पहुंचे। 12 बजे के करीब नहाने के दौरान कृपेंद्र उर्फ रानू सेंगर पुत्र शैलेंद्र सेंगर उम्र 27 वर्ष नदी की धार में आकर बहने लगा।

ये भी पढ़े-  नेहा प्रकाश बनी DM औरैया, 2012 बैच की IAS

चीखने की आवाज सुन लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की तब तक वह नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीझलपुर व जालौन जिला जिले की सीमा में बसे गांवों से गोताखोरों को बुलवाकर नदी में तलाश शुरू करवाई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसे नदी की तलहटी से खोजकर बाहर निकाला।

इसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी अयाना लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृपेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मां मंजू देवी व बड़े भाई सौरभ का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button