औरैया

यातायात माह नवंबर का एसपी सुनीति ने फीता काटकर किया शुभारंभ

अमन यात्रा सबसे पहले

औरैया। जिले में यातायात माह नवंबर 2020 सुरक्षित यातायात को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक औरैया सुनीति ने यातायात माह का शुभारंभ फीता काट कर किया । शुभारंभ के बाद शहर स्तिथ खानपुर चौराहे पर बनी यातायात चौकी पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि वाहनों को सावधानी पूर्वक व नियमानुसार चलाएं, बाइक ड्राइव करने के दौरान हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। तेज वाहन न चलाएं।

photo 12

चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें, साथ ही वाहन चलाते समय नशीली पदार्थों का सेवन न करने को लेकर जागरूक किया गया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यातायात माह पूरे नवंबर चलाया जाएगा और इस दौरान विशेष तौर पर स्कूली वाहनों पर निगरानी रखी जाएगी। जागरूकता कार्यक्रम के तत्पश्चात यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र नाथ सिंह, प्रशिक्षणाधीन उपाधीक्षक  अमित कुमार सिंह, एआरएम औरैया रमा शंकर चौधरी,यातायात प्रभारी औरैया  श्रवण कुमार तिवारी मय यातायात पुलिस  टीम, प्रतिसार निरीक्षक औरैया विजय कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया संजय कुमार पाण्डेय, एनसीसी कैडेट्स व अन्य अधिकारी/कर्म0गण, मीडिया बन्धु उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन कवि अजय अंजाम शुक्ल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button