उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवक की हत्या कर शव को जलाया,प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका,जांच पड़ताल जारी

कौशांबी से बड़ी खबर निकलकर आ रही है।यहां एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव जलाने की कोशिश की गई।शनिवार सुबह गेहूं के खेत में युवक का अधजला शव पड़ा मिला।हत्या के समय युवक के सर और मूंछ के बाल तक काट दिए गए थे।उसका प्राइवेट पार्ट भी काटा गया था।

ब्रजेन्द्र तिवारी, कौशांबी/पुखरायां। कौशांबी से बड़ी खबर निकलकर आ रही है।यहां एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव जलाने की कोशिश की गई।शनिवार सुबह गेहूं के खेत में युवक का अधजला शव पड़ा मिला।हत्या के समय युवक के सर और मूंछ के बाल तक काट दिए गए थे।उसका प्राइवेट पार्ट भी काटा गया था।चेहरे को किसी भारी चीज से कूच दिया गया था।10 फरवरी को रात आठ बजे युवक आखिरी बार देखा गया था।तब से वह गायब था।परिजनों के मुताबिक उसके बेटे का कटा हुआ एक पैर गांव के कुत्ते घर के पास सुबह लेकर घूमते हुए दिखे।इसके बाद उन्होंने तलाश की तो खेत में बेटे की लाश मिली।पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की आशंका जता रही है।मंझनपुर के चित्रकूट हाईवे से करीब एक किलोमीटर अंदर कस्बा छोगरियन का पूरा बसा  है।गांव में दिव्यांग शिवदानी लाल अपनी पत्नी शिवकली पांच लड़के और एक लड़की के साथ रहते है।शिवदानी लाल के चार बेटे मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।वहीं तीसरे नंबर का बेटा श्रीचंद्र उर्फ गप्पू 30 वर्ष पैर से दिव्यांग था।वह अपने परिवार की आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए गांव के चुन्नूलाल का ई रिक्सा लेकर किराए पर चलाता था।चाचा पंचम लाल ने बताया कि 10 फरवरी को रोज की तरह भतीजा गप्पू ई रिक्सा लेकर घर से निकला था।उसके बाद वह घर वापस नहीं आया।गांव के लोगों ने उसे रात आठ बजे पीएनबी बैंक के पास देखा था।इसके बाद से वह लापता हो गया।काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने मंझनपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने श्रीचंद्र उर्फ गप्पू की गुमशुदगी दर्ज कर ली।लेकिन आगे कोई कार्यवाही नहीं की।शनिवार की सुबह गांव के कुछ कुत्ते उसके भतीजे का कटा हुआ पैर लेकर इधर उधर भाग रहे थे।जिसको देखकर उन्हें पैर के जरिए लाश आसपास होने का शक हुआ।घर से करीब 800 मीटर दूर एक गेहूं के खेत में कई दिन पुरानी लाश मिली।कपड़े अस्त व्यस्त थे।उसके पीठ पर उसके जूते रखे थे।शव को जलाने की कोशिश की गई थी।ऐसा लग रहा है हत्यारों ने गप्पू के सर और मूंछ के बाल ब्लेड से हटा दिए थे।उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया था।गांव में किसी से कोई ऐसा विवाद भी नहीं था,जिससे लोग गप्पू के जान के दुश्मन बन जाएं।

समदा गांव में कई दिन पहले कुछ  लोगों से विवाद हुआ था।जिसकी जानकारी उन्हें नहीं है।लाश से करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर  उसका ई रिक्शा मिला है।बताया जा रहा है पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्यारों ने ई रिक्शा को लाश से दूर लाकर छोड़ दिया है।जिस जगह ई रिक्सा मिला है वह जगह थाना करारी क्षेत्र में आती है।शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।फोरेंसिक टीम ने लाश के आसपास से हत्या के सुबूत एकत्र किए।इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि युवक की हत्या बड़े निर्मम तरीके से की गई है। मृतक का चेहरा किसी भारी चीज से वार कर खराब कर दिया गया है।पीठ पर ईंट,पत्थर के चोट के निशान हैं। नाजुक अंग शरीर में नहीं मिला है।एक पैर की एड़ी का हिस्सा शरीर से अलग मिला है।मृतक की मौत के पीछे कारणों का पता लगाया जा रहा है।प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button