मूसानगर में व्यापारी लापता: 2.70 लाख रुपए लेकर घर से निकला था
पुलिस गश्त के दौरान मिली मोटरसाइकिल, मूसानगर पुलिस जांच में जुटी
- कानपुर देहात के मूसानगर से भैंस खरीदने निकले नौशाद (व्यापारी) 29 अक्टूबर से लापता।
- नौशाद अपने साथ 2.70 लाख रुपए लेकर घर से निकले थे।
- लापता व्यापारी की मोटरसाइकिल हरौलीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बरामद हुई।
- परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
कानपुर देहात के मूसानगर में बीते 29 अक्टूबर को घर से 2.70 लाख रुपए लेकर भैंस खरीदने निकला व्यापारी अचानक लापता हो गया।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक अब्दुल कलाम नगर के वार्ड नंबर 14 के रहने वाले नौशाद 29 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे घर से यमुना पार भैंस खरीदने के लिए निकले थे।देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की परन्तु कोई जानकारी नहीं मिली।नौशाद के पुत्र तालिब ने बताया कि उनके पिता ने 27 अक्टूबर को पड़ोसी नूर आलम से 2.70 लाख रुपए लिए थे।
नूर आलम उन्नाव की एक मांस कंपनी में कमीशन एजेंट के रूप में काम करते हैं और भैंस व्यापारियों के मुनाफे के बाद शेष राशि का भुगतान उन्हें करते हैं।पिता के वापस न आने पर तालिब ने नूर आलम से संपर्क किया।अगले दिन नूर आलम ने बताया कि हरौलीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।तालिब हरौलीपुर चौकी पहुंचे और मोटरसाइकिल की पहचान अपने पिता की पैशन मोटरसाइकिल के रूप में की।
पुलिस ने कानूनी कार्यवाही के पश्चात मोटरसाइकिल तालिब को सौंप दी।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े- जालौन: यातायात माह का शुभारंभ – जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिलाई सुरक्षित यातायात की शपथ



