उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवती का श‌व नाले में मिलने से हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

मऊ थाना अंतर्गत एक गांव में रविवार को सुबह करीब दस बजे 20 वर्षीय युवती की शव नाले में मिला है। युवती की शादी नहीं हुई थी। स्वजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

चित्रकूट,अमन यात्रा मऊ थाना अंतर्गत एक गांव में रविवार को सुबह करीब दस बजे 20 वर्षीय युवती की शव नाले में मिला है। युवती की शादी नहीं हुई थी। स्वजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच कर रहे हैं।

युवती शनिवार की शाम को करीब छह बजे शौच के लिए घर के बाहर खेतों की ओर गई थी। उसके बाद वह नहीं लौटी। रविवार की सुबह करीब दस बजे उसका शव नाला में पाया गया। जबकि रात में स्वजन ने काफी उसकी खोजबीन की थी। शव मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक मऊ सुबोध गौतम, मऊ कोतवाल आनंद कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंच कर शव को नाला से निकलवाया। युवती के गले में निशान मिले हैं। लोगों के मुताबिक जिस नाला में शव मिला है उसके पास ही एक मंदिर है जिसमें तमाम आराजकतत्व बैठकर जुआ खेला करते थे। मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि उसकी पत्नी की मौत पहले हो चुकी है। उनके दो बेटी है। यह बड़ी बेटी थी। जो शाम को शौच के लिए गई थी।

bikano १
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि युवती का शव नाला में पाया गया है। परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है। गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

एक सप्ताह के अंदर तीसरी हत्या 

मार्च में एक सप्ताह के अंदर तीसरी हत्या हुई है। इसके पहले मऊ थाना के ही एक गांव में प्रेमी ने अपने चचेरे भाईयों के साथ मिल कर किशोरी को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं मानिकपुर थाना अंतर्गत दराई में शुक्रवार को एक बच्चे की उसके हमउम्र साथियों ने गला घोट कर मार डाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button