कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मूसानगर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा, शांतिभंग में 3 पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मूसानगर पुलिस ने एक युवक को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई लोगों पर कार्रवाई की गई है।

अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार थाना मूसानगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान भूप सिंह पुत्र भगौती पाल, निवासी ग्राम किशान मोहल्ला, थाना मूसानगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0-107/2025 धारा 3/25 पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है।

शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की सख्ती जनपद में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस ने 3 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है:

थाना गजनेर: पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की।

थाना शिवली: पुलिस ने 1 व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की।

इन सभी का चालान धारा 170/126/135 बीएनएसएस (BNSS) के तहत किया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों और अराजक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

AD
Back to top button