वाराणसी

अजगरा विधायक पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित खंड विकास अधिकारी ने किया वृक्षारोपण

स्थानी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवालय ताड़ी परिसर में गुरुवार को अजगरा विधायक त्रिभुवन राम व पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह तथा खंड विकास अधिकारी अशोक चौरसिया ने वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत ताड़ी के लोगों के साथ सैकड़ों पौधरोपण का लक्ष्य करते हुए पौधरोपण किया गया.

चोलापुर / वाराणसी : स्थानी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवालय ताड़ी परिसर में गुरुवार को अजगरा विधायक त्रिभुवन राम व पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह तथा खंड विकास अधिकारी अशोक चौरसिया ने वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत ताड़ी के लोगों के साथ सैकड़ों पौधरोपण का लक्ष्य करते हुए पौधरोपण किया गया.
जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश मे वन महोत्सव के उपलक्ष्य में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायत विभाग के विकास खंड अधिकारी सहित ग्राम पंचायत सेक्रेटरी ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राम ने किया पौधरोपण और कहा कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक हर हाल में बैन होनी चाहिए और सरकार का यह सराहनीय कदम है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस वर्ष 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है।  इस लक्ष्य में प्रदेश मे पंचायत विभाग का भी योगदान के रूप में पौधरोपण करके  योगदान दे रहे हैं। वृहद् स्तर पर प्रदेश के ग्राम पंचायतों में पौधारोपण किया जा रहा है। इसी कम में ग्राम पंचायत सचिवालय ताड़ी में पौधारोपण किया और सभी को इसके लिए जागरूक किया गया कि वो कम से कम एक पौधा अपनी जिंदगी जरूर लगाए ताकि उसकी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण की समस्या का सामना ना करना पड़े साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का सुझाव दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button