उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में कानपुर झांसी रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई पहचान

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर झांसी रेलवे ट्रैक पर बुधवार को मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है।महिला की पहचान मूसानगर थाना क्षेत्र के लेवामऊ गांव निवासी गजल की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है

Story Highlights
  • पारिवारिक कलह से उबकर महिला ने की थी आत्महत्या
  • परिजनों ने की शिनाख्त

पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर झांसी रेलवे ट्रैक पर बुधवार को मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है।महिला की पहचान मूसानगर थाना क्षेत्र के लेवामऊ गांव निवासी गजल की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है।रेलवे पुलिस ने शव के पहचान के प्रयास कराए।जिसके बाद परिजनों ने शव की पहचान की।महिला द्वारा पारिवारिक कलह से परेशान होकर जान देने की बात सामने आई है।परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंजू बुधवार रात अपने घर से निकली थी और लालपुर स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली।बताया गया कि मृतका का पति गजल शराब पीने का आदी है।जिसके कारण घर में अक्सर मारपीट होती थी।बुधवार रात मजदूरी से लौटने के बाद गजल ने मंजू के साथ जमकर मारपीट की थी।जिससे परेशान होकर मंजू ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

AD
Back to top button