यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ी हलचल: 150 से अधिक बीईओ बनेंगे बीएसए, पदोन्नति की प्रक्रिया तेज
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी 187 अधिकारियों की रिपोर्ट 15 अप्रैल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

राजेश कटियार,कानपुर देहात। विभिन्न जिलों में तैनात 150 से अधिक खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) एवं समकक्ष पदों पर पदोन्नति दी जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के लिए 187 बीईओ की सूची भेजी गई है जिसमें से 87 अधिकारियों की गोपनीय आख्या वर्ष 2013-14 से 2024-25 तक उपलब्ध नहीं है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी 187 अधिकारियों की रिपोर्ट 15 अप्रैल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामताराम पाल ने 50 जिलों के संबंधित बीईओ के साथ ही बीएसए व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को सेवा का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
पदोन्नति से सुधरेगी प्रशासनिक व्यवस्था-
विभाग में बीएसए के कई पद रिक्त होने के कारण प्रशासनिक कार्यों में बाधा आ रही थी। इन 150 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति से न केवल रिक्त पदों को भरा जा सकेगा बल्कि जिलों में बेसिक शिक्षा की निगरानी और क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी।
ये भी पढ़े- मूसानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: शादी का झांसा देकर आबरू लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार



