योगी सरकार पर सपा प्रदेश अध्यक्ष का तंज, कहा – दो करोड़ रोजगार का वादा, दो को भी नहीं मिली नौकरी
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर पहुंच रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल गुरुवार को कानपुर देहात पहुंचे। रसूलाबाद चौराहे पर पहुंचे नरेश उत्तम ने जिले की धरती से भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई तीखे हमले किए। बता ेदें कि इससे पहले नरेश उत्तम उन्नाव, फर्रुखाबाद और कन्नौज समेत कई जिलों का दौरा कर चुके हैं। यहां मंच पर पहुंचते ही सपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। स्वागत से गदगद नरेश उत्तम ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद निवेदित करते हुए लोगों को संबोधित करना शुरू किया।
कानपुर देहात, अमन यात्रा । उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर पहुंच रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल गुरुवार को कानपुर देहात पहुंचे। रसूलाबाद चौराहे पर पहुंचे नरेश उत्तम ने जिले की धरती से भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई तीखे हमले किए। बता ेदें कि इससे पहले नरेश उत्तम उन्नाव, फर्रुखाबाद और कन्नौज समेत कई जिलों का दौरा कर चुके हैं। यहां मंच पर पहुंचते ही सपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। स्वागत से गदगद नरेश उत्तम ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद निवेदित करते हुए लोगों को संबोधित करना शुरू किया।
भाजपा पर साधा निशाना: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता मिलने से पहले दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन दो को भी रोजगार नहीं मिल सका है। किसानों की उपज का मूल्य दोगुना करने की बजाए तीन से 13 फीसद ही मूल्य बढ़ाया। कथनी और करनी में अंतर वाली सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है।
महिला सुरक्षा के बारे में बोले सपा नेता: रसूलाबाद चौराहे पर पहुंचे नरेश उत्तम ने कहा कि महिलाओं के साथ आए दिन सूबे में वारदात हो रही हैं और वह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं। गन्ना किसानों को उनका वाजिब दाम व बकाया भुगतान नहीं दिया गया है। ब्राह्मण व पटेल समाज का शोषण किया जा रहा है। जनता अब भाजपा सरकार की हकीकत को जान चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में इनको सबक सिखाने का काम करेगी। सपा ही सूबे का सही विकास कर सकती है। रोजगार देने के नाम पर आज प्रदेश का युवा बदहाल हो चुका है और किसान तो वैसे भी इस सरकार में परेशान हैं। कार्यकर्ताओं ने यहां उनका स्वागत किया और इसके बाद यात्रा सिकंदरा की ओर रवाना हो गई। अब शाम को पुखरायां में वह बड़ी जनसभा करेंगे।