उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रविवार को प्राथमिक विद्यालय बिदखुरी तथा दुर्वासा ऋषि आश्रम में लगेगा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

मलासा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बिदखुरी तथा निगोही महोलिया स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम में आगामी 22 दिसंबर रविवार को आशीर्वाद वेलफेयर फाउंडेशन कानपुर के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा

Story Highlights
  • महेंद्र पाल सिंह सचिव अलंकृत जन कल्याण सेवा समिति

पुखरायां।मलासा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बिदखुरी तथा निगोही महोलिया स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम में आगामी 22 दिसंबर रविवार को आशीर्वाद वेलफेयर फाउंडेशन कानपुर के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।यह जानकारी अलंकृत जनकल्याण सेवा समिति के सचिव महेंद्र पाल सिंह ने दी है।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बिदखुरी तथा दुर्वासा ऋषि आश्रम में 22 दिसंबर रविवार को आशीर्वाद वेलफेयर फाउंडेशन कानपुर के तत्वाधान में श्री द्वारकाधीश नेत्र चिकित्सालय द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिसमें मरीजों की निशुल्क जांच कर उनका ऑपरेशन हेतु रजिस्ट्रेशन किया जाएगा व निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।मरीजों को अपना आधार कार्ड,आयुष्मान कार्ड व मोबाइल नंबर साथ में लाना अनिवार्य होगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button