रसूलाबाद कोतवाल हरमीत सिंह के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई बोले आम आवाम के द्वारा मिला स्नेह कभी भुला नहीं पाएंगे
रसूलाबाद कोतवाल हरमीत सिंह का अकबरपुर थाने में स्थानांतरण हो जाने के चलते शुक्रवार को उनके सम्मान में थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिसकर्मियों समेत संभ्रांत नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी

पुखरायां।रसूलाबाद कोतवाल हरमीत सिंह का अकबरपुर थाने में स्थानांतरण हो जाने के चलते शुक्रवार को उनके सम्मान में थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिसकर्मियों समेत संभ्रांत नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बीती गुरुवार की देर शाम कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिस महकमें में फेरबदल कर दिया।इसी क्रम में रसूलाबाद कोतवाल हरमीत सिंह को रसूलाबाद कोतवाली से स्थानांतरित कर अकबरपुर थाने की कमान सौंपी गई।

शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया।विदाई समारोह में पंचायत के जनप्रतिनिधि समाजसेवी व विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़े लोग शामिल हुए।पुलिसकर्मियों समेत संभ्रांत नागरिकों ने फूलमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।अपने संबोधन में कोतवाल हरमीत सिंह ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है।थाना क्षेत्र के आम आवाम के द्वारा जो प्रेम स्नेह मुझे मिला उसे मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा।इस मौके पर एस एस आई रामसिंह समेत पुलिसकर्मी व बड़ी संख्या में संभ्रांत लोग मौजूद रहे।



