कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद : तेज रफ्तार ट्रक ने ली किसान की जान, परिवार में पसरा मातम

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के लुधौरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 45 वर्षीय किसान प्रेमदास पाल की दर्दनाक मौत हो गई।

Story Highlights
  • मुंडन संस्कार में शामिल होने ससुराल गया था मृतक
  • लौटते समय हुआ हादसा,पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के लुधौरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 45 वर्षीय किसान प्रेमदास पाल की दर्दनाक मौत हो गई।

मुंडन संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

कछुवाहेन निवादा निवासी प्रेमदास पाल अपने साले के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने सफीपुर उन्नाव गए थे। वापसी के दौरान गुरुवार को लुधौरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उनका 4 वर्षीय पोता अक्षर बाल-बाल बच गया।

परिवार में कोहराम

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमदास की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी इंदिरा देवी, बेटे नीरज और धीरज, और बेटियां नीतू और भूरी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी नीतू की शादी अप्रैल में होनी थी, जिसकी गोद भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी थी।

पुलिस कर रही है जांच

एसएसआई रामसिंह ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button