कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद थाने में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न,दिए गए निर्देश

रसूलाबाद थाना परिसर में रविवार को क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक बैठक आयोजित की गई।

पुखरायां। रसूलाबाद थाना परिसर में रविवार को क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान दुकानों के सामने अतिक्रमण,सीसीटीवी कैमरे लगवाने,यातायात व्यवस्था व सर्राफा बाजार की सुरक्षा के संबंध में वार्ता की गई।साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान बैठक में उपस्थित व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं उचित निराकरण हेतु संबंधित को दिशा निर्देश दिए गए।व्यापारियों द्वारा शहर में लगी कई स्ट्रीम लाइट खराब/न जलने की शिकायत की गई,जिसकी वजह से उन्हें व आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने व्यापारियों को सीसीटीवी लगाने,दुकान के बाहर समुचित प्रकाश की व्यवस्था करने,इंटरलॉक व सेंट्रल लॉक लगवाने तथा चौकीदार की व्यवस्था करने के संबंध में निर्देशित किया।इस मौके पर थाना प्रभारी अनिल कुमार समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

Related Articles

AD
Back to top button